ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

डीएलएड के छूटे अभ्यर्थियों को मिला मौका, बढ़ाई गई फॉर्म भरने की तिथि

19-Aug-2020 09:07 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड के परीक्षा फॉर्म को जमा करने की तिथि का विस्तार कर दिए है. आपको बता दें कि अब 19 से 25 अगस्त तक डीएलएड के परीक्षा फॉर्म जमा किये जाएंगे.


इस अवधि में सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष और सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए छूटे हुए अभ्यर्थियों को एक बार फिर से फॉर्म भरने का मौका बिहार बोर्ड ने दिया है. 19 से 25 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. जबकि शुल्क 26 से 27 अगस्त तक जमा होगा.


बिहार बोर्ड ने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण कई अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पाए थे इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है. कॉलेजों के अनुरोध किया गया है कि अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने का एक और मौका दिया जाए. निर्धारित अवधि में जो भी अभ्यर्थी फॉर्म भरेंगे उनका डमी एडमिट कार्ड 27 से 29 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. यदि दुमी एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होती है तो उसे अभ्यर्थी ठीक भी करा सकेंगे.