ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / 'देख रहे हो न विनोद...,' वोटिंग बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस की नई...

'देख रहे हो न विनोद...,' वोटिंग बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस की नई पहल, सोशल मीडिया पर शेयर किया रोचक पोस्ट

04-May-2024 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के अंदर पिछले दो चरणों में मतदान का प्रतिशत पिछली बार की तुलना में कम रहा है। इसके बाद अब चुनाव आयोग और अलग-अलग राजनीतिक दल मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जुगत में तो जुटे हुए हैं। इसके साथ ही अब बिहार पुलिस भी लोगों को जागरुक कर रही है। बिहार पुलिस सोशल मीडिया पर रोचक वीडियो और पोस्ट जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है।


मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार पुलिस फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए रोचक वीडियो और पोस्ट जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। इसके लिए रोचक और मनोरंजक पोस्ट का सहारा लिया जा रहा है।


बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर मतदाताओं को सुबह-सुबह मतदान करने की अपील करते हुए पोस्ट किया गया है- '' देख रहा है विनोद, बिना नाश्ता किए ही कैसे भोरे-भोरे वोट देने जा रहा है सब... हम तो देकर भी आ गए, और आप?'' इसी तरह ''आलस नहीं दिखाएंगे, हम वोट करने जाएंगे,'' ''चुनाव के लिए हैं तैयार हम,'' ''मतदान हमारी पहचान'' जैसे जागरूक और प्रेरित करने वाले पोस्ट भी बिहार पुलिस इंटरनेट मीडिया पर कर रही है।


उधर, लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था और अन्य इंतजामों की जानकारी भी बिहार पुलिस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहुंचा रही। दुर्लभ व दियारा इलाकों में नाव और अश्वारोही दस्ते से की जा रही गश्ती की तस्वीर और वीडिया शेयर किए जा रहे ताकि लोग सुरक्षित महसूस करते हुए मतदान करें। इसके अलावा फ्लैग मार्च और चेकपोस्ट पर लगातार वाहन चेकिंग से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो भी पोस्ट किए जा रहे हैं।