ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Jun-2024 11:01 AM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। इस रिजल्ट के अनुसार पूरे शाहाबाद इलाके में एनडीए को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चुनाव जीतने के बाद जब कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद अपने कार्यकर्ता के पास पहुंचे तो एक बात को लेकर जमकर उनकी आखों के सामने ही भिड़ंत हो गई। बात देख लेंगे से आपकी औकात और आपकी ताकत तक पहुंच गई।
दरअसल, सासाराम से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें किसी मुहल्ले में सांसद के सामने ही जमकर विवाद हुआ है। यहां सांसद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से चाय पर स्वागत किया गया था। उसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जावेद अख्तर के बंगले पर चाय की चुस्की के साथ चुनावी पैसों के हिसाब-किताब को लेकर बातचीत शुरू हुई और फिर बातों ही बातों में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो पैसे आए थे, वह उनके पास नहीं पहुंचे। अब इस बात को लेकर वह सांसद के सामने अपनी नाराजगी बयां कर रहे थे। जिसके बाद सासाराम के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार हाथ जोड़ते रहे। लेकिन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी।