Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
30-Oct-2019 10:02 AM
RANCHI : नेटवर्किंग कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। रांची के सदर थाना इलाके में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर कॉल गर्ल सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट में शामिल एक लड़की भी पकड़ी गई है। दरअसल सदर थाना पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बूटी मोड़ के पास वाटसन अपार्टमेंट में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने सेक्स रैकेट के सरगना के साथ सब को धर दबोचने के लिए जाल बिठाया और उसे सफलता भी मिली। इस सेक्स रैकेट का सरगना रवि पासवान हजारीबाग का रहने वाला है जबकि गिरफ्तार की गई लड़की कोलकाता की रहने वाली है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान एक अन्य लड़की मौके से निकल भागने में सफल हुई सेक्स रैकेट के सरगना रवि पासवान ने एक महीने पहले ही वाटसन अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लिया था। उसने नेटवर्किंग कंपनी का ऑफिस खोलने के नाम पर 12 हजार रुपये के मासिक किराए पर फ्लैट लिया। रवि 15 दिन पहले तीन लड़कियों को लेकर फ्लैट पर आया था और यहीं से कॉल गर्ल की सप्लाई की जाती थी।