ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / पाकिस्तान से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत...

पाकिस्तान से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत बदल सकता है परमाणु हमले की नीति

16-Aug-2019 03:42 PM

By 9

DESK: कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से तनातनी के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. राजनाथ ने कहा है कि भारत की परमाणु हमले की नीति बदल सकती है. अब तक भारत ने ये तय कर रखा है कि वह किसी भी देश पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा. लेकिन भविष्य में परिस्थितियों को देखकर फैसला लिया जायेगा. पोखरण में बोले राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह आज पोखरण में थे. ये वही जगह हैं जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में परमाणु परीक्षण कराया था. आज अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है. राजनाथ ने आज पोखरण पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. बाद में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ये नीति बनायी थी कि भारत किसी भी देश पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा. देश आज भी उसी नीति पर कायम है. लेकिन भविष्य में क्या होगा ये कहा नहीं जा सकता. भारत परिस्थितियों के मुताबिक अपनी नीति बदल सकता है. https://twitter.com/rajnathsingh/status/1162276901055893504 रक्षा मंत्री ने साफ दिये संकेत रक्षा मंत्री के बयान को देखें तो संकेत साफ है. ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव है. माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने अपने बयान से पाकिस्तान को इशारों में चेतावनी दी है. पाकिस्तान जिस तरीके से उत्पात मचा रहा है, भारत उसका जवाब दे सकता है. राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर भी देश की परमाणु नीति में बदलाव के संकेत दिये हैं.