ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, '83' के बाद इस फिल्म में...

दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, '83' के बाद इस फिल्म में नजर आयेंगे दोनों

19-Feb-2021 02:50 PM

DESK :  बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के चाहनेवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यूँ तो दीपिका पादुकोण के लाखों फैंस हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. दीपिका आये दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें और वीडियो को पोस्ट कर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं पर इस नई खबर को सुनकर न सिर्फ दीपिका पादुकोण के फैंस को खुशी होगी बल्कि साथ ही साथ रणवीर सिंह के फैंस भी फूले नहीं समाएंगे। ख़बरों कि माने तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्दी ही एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कि जोड़ी वर्ल्ड फेमस है और इनकी जोड़ी उन सेलेब्स में शुमार है, जो जितने खूबसूरत ऑफस्क्रीन लगते हैं, उतने ही अच्छे ऑनस्क्रीन पर भी नजर आते हैं। वैसे तो रणवीर और दीपिका अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और इनकी प्रेम कहानी भी सेट्स से ही शुरू हुई थी पर शादी के बाद फैंस इन्हें बेहद बेसब्री से एक साथ बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे है. आपको बता दें कि वैसे तो रणवीर और दीपिका की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 83 में भी देखने को मिलेगी। लेकिन इस बीच दीपिका की एंट्री रणवीर सिंह के साथ एक और फिल्म में हो गई है।


एक मीडिया हाउस कि रिपोर्ट कि माने तो दीपिका पादुकोण अब फिल्म "सर्कस" में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. ख़बरों के मुताबिक़ रोहित शेट्टी इस नई फिल्म के निर्देशक होंगे वही इस मूवी में दीपिका का कैमियो रोले होगा, जो फिल्म के हिसाब से काफी जरूरी होगा। वहीं दर्शकों को इस बार रोहित शेट्टी की ओर से और भी तगड़ा हंसी का डोज मिलेगा। 


आपको बतादें कि फिल्म "सर्कस" में रणवीर सिंह के साथ-साथ वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका ने "सर्कस" के हिस्से का अपना शूट पूरा कर लिया है और अब वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान के शूट में व्यस्त हैं। वही याद दिला दें कि पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ जॉन अब्राहम भी देखेंगे.