ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी पर संकट, प्रशासन ने कोरोना को लेकर गेस्ट...

तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी पर संकट, प्रशासन ने कोरोना को लेकर गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द की

12-Jun-2020 08:05 AM

RANCHI:  फेमस तीरंदाज और पद्मश्री दीपिका कुमारीओलिंपियन अतानु दास के साथ 30 जून को शादी करने वाली थी, लेकिन प्रशासन ने गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द कर दी है. प्रशासन ने कोरोना महामारी को हवाला दिया है. प्रशासन के फैसले से परिजन गुस्से में हैं.

परिजनों को भेजा नोटिस

शादी समारोह रांची के डोरंडा स्थित खुखरी गेस्ट हाउस में होना है. लेकिन रांची  जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए खुखरी गेस्ट हाउस की बुकिंग रद्द कर दी है. इसका नोटिस भी जिला प्रशासन ने परिजनों को भेज दी, लेकिन परिजनों ने लेने से इंकार कर दिया है.

परिजनों ने कहा-कार्ड बंट चुका है, जगह बदलना संभव नहीं

बुकिंग रद्द होने पर परिजनों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है. परिजनों का कहना है कि शादी समारोह का कार्ड बंट चुका है. ऐसे में समारोह को दूसरे जगह पर कराना संभव नहीं है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी मुराली लाल मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के तहत लॉकडाउन में खुखरी गेस्ट हाउस में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है. पुलिस विभाग ने दीपिका कुमारी के अंतराष्ट्रीय पहचान को देखते हुए खुखरी गेस्ट हाउस में शादी समारोह आयोजित करने के लिए विशेष अनुमति दी थी. यहां पर कोई आम कार्यक्रम नहीं होता है. लेकिन लॉकडाउन और सुरक्षा कारण से बुकिंग रद्द की गई है.