ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / LPG Price : दीवाली का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े; दिल्ली से...

LPG Price : दीवाली का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े; दिल्ली से पटना तक हुआ महंगा

01-Nov-2024 07:45 AM

By First Bihar

PATNA : दीवाली के बाद उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। आज 1 नवंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए है।


जबकि मुंबई में एलपीजी सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपये हो गई है।मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उभोक्ताओं को को भी 62 रुपये का झटका लगा है। 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर 1692.50 रुपये का था और अब 1754.50 रुपये हो गया है। जबकि, कोलकाता में पहले 1850.50 रुपये का था और अब 1911.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में 1903 रुपये का मिलने वाला नीला सिलेंडर अब आज से 1964.50 रुपये में मिलेगा।


वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है।


इधर, बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का एलपीजी सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2072 रुपये पर आ गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब केवल 1821 रुपये में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी लाल वाला सिलेंडर 810 रुपये का।