ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, दीपक चहर...

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, दीपक चहर मैच से बाहर

19-Dec-2019 03:24 PM

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. उनके कमर में तकलीफ के कारण उन्हें इस मैच से बाहर किया गया है. उनकी जगह तीसरे वनडे मैच के लिए नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच से दीपक चहर का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है. इस बाबत बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि तीसरे मैच में दीपक चहर की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है.  

वहीं बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद चहर ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी. जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. बता दें कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर है. तीसरा और अंतिम मैच 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.




तीसरे वनडे के लिए संभावित भारतीय टीम-

 विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी.