ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / डेढ़ महीने बाद 10 अप्रैल को फिर लगेगा CM नीतीश का जनता...

डेढ़ महीने बाद 10 अप्रैल को फिर लगेगा CM नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों की सुनी जाएगी शिकायत

07-Apr-2023 11:46 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र खत्म होने के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री एक बार फिर से जनता की फ़रियाद सुनने को हाजिर होंगे।  उनका जनता दरबार कार्यक्रम की तारीख तय कर ली गई है। सीएम आगामी 10 अप्रैल को एक बार फिर से जनता दरबार लगाने वाले हैं। नीतीश कुमार लगभग डेढ़ महीने बाद फिर से जनता दरबार लगाएगें। 


वहीं, सीएम नीतीश के जनता दरबार में केवल उन्हीं लोगों को आने की अनुमति होगी जो कोविड का टीका ले लिया है और जिनका हाल के जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया हो। इसके साथही  जिन लोगों ने जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा। उन्हीं में से चुने गए लोगों को जिला प्रशासन पूरी जांच-पड़ताल के बाद लाएगा। 


सीएम नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में होगा। इसमें  संबंधित विभाग के सभी मंत्री और बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय के संयुक्त सचिव सुमन कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारी को जनता दरबार से संबंधित पत्र लिखा गया है और पत्र में साफ कहा गया है कोविड टीका धारी को ही जनता दरबार में आने की अनुमति होगी। इस पत्र के माध्यम से जनता दरबार को लेकर संबंधित विभाग को तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को जनता दरबार के बाद मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में कैबिनेट की बैठक भी करेंगे। 


आपको बताते चलें क, 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे और ऑनस्पॉट लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश देंगे।