बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
22-Jun-2024 04:22 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित डेढ़ करोड़ के टेलीफोन के तार के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी चंपारण जिले में लगातार टेलीफोन के तार की चोरी हो रही है।
तार की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और इस जाल में दो तस्कर फंस गये। पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा जिसमें रखे 1.5 करोड़ से ज्यादा मूल्य के प्रतिबंधित टेलीफोन केबल तार को जब्त किया गया। एसपी कांतेश कुमार के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी।
गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया के पास ट्रक को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि जिले के विभिन्न इलाके से टेलीफोन के केबल की चोरी हो रही है। लगातार मिल रही इस शिकायत के बाद एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की गयी।
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट..




