पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Sep-2024 12:22 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां डेकोरेशन संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इसे ईंट-पत्थर से कुचलकर मार डाला गया और उसके बाद इसके शव को शौचालय टैंक में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार नालंदा जिले में डेकोरेशन सह डीजे संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना हिलसा थाना इलाके के इंदौत गांव की है। मृतक की पहचान चिकसौरा थाना इलाके के दामोदरपुर गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि संतोष की ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, फिर शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे लूटपाट की घटना से जोड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ अवैध संबंध में हत्या की बात बता रहे हैं। परिजन ने बताया कि संतोष कुमार वह डेकोरेशन और डीजे का काम करता है।
15 सितंबर को मरांची गांव निवासी विक्कू कुमार चौधरी ने शादी और बर्थडे पार्टी के नाम से डेकोरेशन बुक कराया था। इसके बाद संतोष अपने बेटे रोहित कुमार के साथ विक्कू की एक महिला रिश्तेदार के यहां पहुंचा। विक्कू ने उन्हें वहीं पर रात रुक जाने को कहा। रात में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संतोष और उसके बेटे की लाठी-डंडे से खूब पिटाई की। मारपीट के दौरान रोहित बेहोश होकर गिर गया। फिर आरोपी संतोष को घर लाए और उसकी हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में फेंक दिया।
उधर, दो दिन बीत जाने के बाद भी जब पति और बेटा घर नहीं आया तो पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और डेकोरेशन बुक करने वाले युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद शव को टंकी में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।