BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
08-Mar-2021 07:51 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: महिलाओं के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने और जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है लेकिन बेगूसराय में जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल गांव के दबंगों ने डायन बिसाही के नाम पर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी इससे भी मन नहीं भरा को महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेगूसराय में महिला के साथ दबंगों ने जो कुछ किया उसे देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि बिहार में किस कदर अपराधी बेखौफ हो गये है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 की है जहां भर्रा के रहने वाले कैलाश शर्मा की पत्नी बिंदा देवी की गांव के ही दबंगों ने इस कदर पिटाई कर दी की वह बुरी तरह से घायल हो गई जिसके बाद दबंगों ने उसे गोली मार दी। जो अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है।

महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव के दबंगों ने दिनदहाड़े महिला को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। घायल महिला के पुत्र कैलाश शर्मा ने बताया कि गांव के ही दबंगों ने डायन के आरोप में उनकी मां को पहले बेरहमी से पीटा फिर उसके बाद गोली मार दी। उनकी मां दूसरे के घरों में काम करती है और वह मजदूरी करके घर चलाता हैं। गांव के ही दबंगों द्वारा लगातार डायन का आरोप लगाकर उनकी मां को प्रताड़ित किया जाता था। और आज फिर गांव के ही दबंगों ने उनकी मां की पहले बेरहमी से पिटाई कर दी फिर गोली मार दी।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में महिला की पिटाई के बाद गोली मारी गई है। गांव के ही दबंगों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।