ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

पहले को डायन बता कर महिला को जमकर पीटा, फिर गहने भी छीनकर ले गए दबंग

21-Apr-2020 08:49 AM

 GAYA : गया में एक बार फिर से दबंगों का कहर देखने को मिला है. दबंगों ने पहले तो महिला पर डायन का आरोप लगाकर जमकर पीटा और फिर उसके जेवरात छीन कर भी भाग निकले. 

मामला बांके बाजार थाना के टंडवा गांव का है. इस बारे में पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के बाहर दरवाजे पर सफाई कर रही थी तभी गांव के ही  लल्लन गोस्वामी, संपत गोस्वामी, मीना देवी, गौतम कुमार, काजल कुमारी सहित अन्य लोग वहां आए और उसे डायन कह कर मारपीट करने लगे. थोड़ी ही देर बाद भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए  उसे बुरी तरह से मारने लगे.

जमकर पिटाई करने के बाद  वे लोग गले में पहने हुए सोने के चेन और  कान की बाली को भी छीन लिए. महिला किसी तरह से जान बचाकर अपने घर के अंदर भागी, जिसके बाद उसकी जान बच पाई. वहीं पिटाई के बाद  स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि इस मारपीट की घटना के पहले भी महिला के साथ मारपीट की गई थी. पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.