ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / देश के इतिहास में पहली बार होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बांग्लादेश से भिड़ेगी...

देश के इतिहास में पहली बार होगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया

29-Oct-2019 08:46 PM

NEW DELHI : टेस्ट क्रिकेट के क्रेज को वापस लाने के लिए सौरव गांगुली का प्रयास सफल रहा. गांगुली के प्रयास से भारत भी अब डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने वाला देश बन जाएगा.बीसीसीआइ का अध्यक्ष बनने के बाद सौरव गांगुली ने इन्डियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के सामने डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने का प्रस्ताव रखा जिसमें विराट राजी हो गए. अब इस प्रस्ताव को बांग्लादेश ने भी स्वीकार कर लिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानि बीसीबी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अगले महीने दिन-रात का टेस्ट खेलने के लिए राजी हो गया है.

आपको बता दें कि यह भारत का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा. इससे पहले भारत में कभी डे नाईट टेस्ट मैच नहीं खेला गया इस लिहाज से ऐसा पहली बार होगा जब भारत में ये टेस्ट मैच खेला जाएगा. बांग्लादेश और भारत के बीच ये मैच कोलकाता में 22 नवंबर से शुरू होगा.दक्षिण अफ्रीका के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने भारत में पांच टेस्ट सेंटर बनाए जाने की बात कही थी. बांग्लादेशी टीम बुधवार को भारत पहुंच रही है. वह भारत के साथ तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी. सौरव गांगुली का मानना है कि इस तरह के  टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट का रीच बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा दर्शक क्रिकेट में रूचि लेंगे.

बताते चलें कि इस टेस्ट मैच के दौरान अभिनव बिंद्रा, एमसी मेरीकॉम और पीवी सिंधु स्पोर्ट्स स्टार ओलंपिक पदक विजेताओं को आमंत्रण कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा.हालांकि भारत पहली बार डे- नाईट टेस्ट मैच खेलने जा रहा है. ऐसे में उम्मीदें भी काफी बढ़ गयीं हैं. टेस्ट मैच के प्रति क्रेज बढाने का ये प्रयास कितना सफल होता है ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.