लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
05-Aug-2021 08:59 PM
PATNA: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नर्स ने आत्महत्या कर ली। राजेंद्र नगर रोड नंबर 3 स्थित अशोका हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स रागिनी ने अस्पताल में ही जान दे दी।
बताया जाता है कि दवा का इंजेक्शन लेकर अस्पताल के बाथरूम में उसने आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तब बाथरूम के दरवाजे को खुलाया गया तब अस्पताल में हड़कंप मच गया।
32 वर्षीय मृतका रागिनी पटना के अनिसाबाद में अपनी बहन के साथ रहती थी और अशोका हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करती थी। कदमकुआं पुलिस ने बताया कि मृतका अपने पति से अलग रहती थी। जिसे लेकर वह काफी डिप्रेशन में चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।