ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jul-2021 03:20 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार का है। जहां उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बाइक सवार अपराधियों ने एक दवा दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

पवन फार्मा नामक दवा दुकान में फायरिंग के बाद अपराधी पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना में एक होमियोपैथ डॉक्टर घायल हो गये। घायल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मीरगंज थाना के पंचाफेडा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो फुलवरिया के दीवान परसा में अपना क्लिनिक चलाते हैं।

जो पवन फार्मा दवा दुकान में दवा की खरीदारी करने पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दुकान का शीशा टूट कर उनके सिर में जा लगा जिससे वे घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर दिलीप को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवरिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही दुकान और आस-पास लगे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालने में जुटी है। हालांकि कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना से इलाके के लोग भी सकते में है और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
