बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
27-May-2022 02:48 PM
JHARJHAND: एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। स्कूल के प्रिंसिपल का महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ गंदी बात करने का ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल पर महिला नर्सिग स्टाफ से पिछले दो साल से यौन शोषण करने का आरोप है। परेशान महिला ने थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि प्रिंसिपल उसे चैंबर में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत किया करता था। आरोपी प्रिंसिपल बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है।
दरअसल, पूरा मामला रांची के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। पीड़ित महिला ने प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में बीते 24 मई को केस दर्ज कराया था। पीड़ित नर्सिग स्टाफ ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल हर दिन बीपी चेक करने के बहाने उसे अपने चैंबर में बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकत किया करता था। आरोपी प्रिंसिपल महिला के व्हाट्सएप पर अक्सर अश्लील वीडियो भेजकर उसे परेशान करता था। इस दौरान उसने कई बार न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए भी दबाव बनाया।
पीड़ित महिला की मानें तो एक दिन प्रिंसिपल मौका पाकर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच एक दिन आरोपी प्रिंसिपल ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकर करने लगा। इसी दौरान महिला ने प्रिंसिपल की करतूत का वीडियो बना लिया और उसकी बातों को फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता के मुताबिक प्रिंसिपल की हरकतों से तंग आकर एक शिक्षिका स्कूल छोड़ चुकी है। प्रिंसिपल की करतूत से हर कोई वाकिफ है लेकिन नौकरी जाने के डर से कोई कुछ नहीं बोलता है।
बता दें कि आरोपी प्रिंसिपल मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी के 10 डीएवी स्कूल आते हैं। प्रिंसिपल की काली करतूत सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर अरगोड़ा थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।