BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
19-Dec-2024 11:38 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बेटी ने खुद की मां की जान ले ली है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो आ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लागु हुई है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले में असली हकीकत निकलकर सामने आएगी।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली राजपूत टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 75 वर्षीय कृष्णा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या उनकी ही बेटी ने की है।
मृतका कृष्णा देवी कई दिनों से लापता थीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिठनपुरा थाने में दर्ज कराई थी। आज सुबह उनका शव घर से ही बरामद हुआ। मृतका के पोते ने आरोप लगाया है कि उसकी फूआ (मृतका की बेटी) ने अपनी मां की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए कई बार उन्हें धमकाया था। उसने अदालत में संपत्ति बंटवारे का मुकदमा भी दायर किया था। पोते का मानना है कि उसकी फूआ ने ही उसकी दादी की हत्या की है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टाउन डीएसपी सीमा देवी भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।