24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
06-Jun-2020 07:14 AM
DESK : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी बीवी माहजबीन को कोरोना हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और दोनों का इलाज कराची के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद दाऊद इब्राहिम एक बार फिर से सुर्खियों में है। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और वहां पॉजिटिव मरीजों की तादाद 89 हजार के ऊपर है।
दाऊद इब्राहिम को करुणा होने की खबरों का उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खंडन किया है। अनीस इब्राहिम ने कहा है कि दाऊद और परिवार के सभी लोग ठीक हैं। अनीस इब्राहिम ने दाऊद और परिवार को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है। अनीस इब्राहिम दाऊद का छोटा भाई है और वह डी कंपनी के सभी वित्तीय मामलों को देखता है। अनीस ने दाऊद इब्राहिम को कोरोना होने की खबरें सामने आने के बाद न्यूज़ एजेंसी को खुद फोन कर कहा है कि भाई और उसका परिवार बिल्कुल तंदुरुस्त है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में लगातार बताया जा रहा था कि दाऊद और उसके परिवार के लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके घर के स्टाफ भी क्वॉरेंटाइन कर दिए गए हैं और आर्मी हॉस्पिटल में दाऊद के परिवार वालों का इलाज चल रहा है। लेकिन अब अनीस इब्राहिम ने जिस तरह इन खबरों का खंडन किया है उसके बाद मामला बेहद रहस्यमय हो गया है। आपको बता दें कि मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी दाऊद इब्राहिम कई सालों से पाकिस्तान में छिपा बैठा है। भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद गुमनामी की जिंदगी जी रहा है लेकिन उसके बावजूद उसने डी कंपनी का का पूरा कारोबार पाकिस्तान से ही ऑपरेट कर रखा है।