Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
18-May-2024 10:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जीयह बतानें का कष्ट करें की पिछले 10 सालों ने इन्होंने किसके लिए काम किया है कि देश की जनता वापस से इनको अपना पीएम बना सकें।
तेजस्वी ने लिखा है कि, पिछले 10 सालों कोई ऐसा नहीं है जिसका विकास हुआ है। हर कोई विकास और इनके योजनाओं की हकीकत को जानना चाहता है। तेजस्वी ने कहा है कि पीएम का दस साल किसान कंगाल, दस साल युवा-छात्रा बेहाल, दस साल तरक्की फटे-हाल, दस साल प्रगति का बुरा हाल और इसके उल्टा दस साल भाजपा मालामाल हो गई है।
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि, भाजपा वालों ने दस साल फैलाया है लोगों के बीच महा-जाल। उसके बाद दस साल बर्बाद भविष्य-काल , दस साल उम्मीदों का इंतकाल, दस साल भाषणों का भँवर-जाल और दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल। मतलब साफ है कि तेजस्वी ने हरेक मुद्दों को लेकर पीएम मोदी और एनडीए को घेरा है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि नौकरी पर मौन...बेरोजगारी पर मौन...महंगाई पर मौन...गरीबी पर मौन...पलायन पर मौन...किसानों पर मौन...बेटियों पर मौन...छात्रों पर मौन...शिक्षा पर मौन ...मुद्दों पर मौन...पेपर लीक पर मौन....बिहार को विशेष राज्य के दर्ज़ा पर मौन प्रधानमंत्री जी नकारात्मकता में इतने डूब चुके है कि विकास-निवेश और बिहार की बेहतरी के बारे में कभी कोई सकारात्मक बात नहीं करते? 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद देने के बावजूद मोदी सरकार ने बिहार के लिए क्या किया? ये 𝟓 वर्ष में सिर्फ़ चुनाव में वोट लेने आते है, उसके बाद बिहार को दरकिनार कर देते है।