ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / BIHAR NEWS : दारु पिलाकर दोस्तों ने जमकर पीटा, सुबह बिस्तर पर मिली...

BIHAR NEWS : दारु पिलाकर दोस्तों ने जमकर पीटा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश; इलाके में हडकंप

09-Nov-2024 03:46 PM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां दोस्तों की पिटाई से एक शख्स की मौत हो गई है। यह मामला कजरा थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। यहां दो युवकों ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई। इसके बाद उसे जमकर पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। 


वहीं,सुबह युवक की लाश बिस्तर पर मिली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मंझियामा गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अर्जुन को उसके दो दोस्तों ने किसी काम से बुलाया था। फिर दारू पिलाकर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने घर आकर परिजन को सारी बात बताई। 


बताया जा रहा है कि, बीती रात घायल स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही डॉक्टर के पास ले गए। देर रात हो जाने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर में ही सुला दिया गया। सुबह अर्जुन बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। उसे मृत पाकर पत्नी और परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। 


इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कजरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने आज यानी शनिवार को बताया कि अर्जुन के परिजन उनके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब प्रदेश में शराबबंदी है तो अर्जुन को दोस्तों ने दारू पिलाकर कैसे हत्या कर दी।