ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Jun-2020 07:32 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है. जहां दारोगा समेत 9 पुलिसवालों को अरेस्ट किया गया है. ASP संजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली के मामले में इन सभी को अरेस्ट किया है.
डिहरी ASP संजय कुमार ने बताया कि डिहरी के पाली पुल के पास बालू वाले ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे. डिहरी थाना में पदस्थापित एएसआई ललन प्रसाद के साथ-साथ 6 सैप के जवान और 2 होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है. वसूली के 8 हज़ार रुपये भी बरामद किये गए हैं.
इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर नगर थाने के एएसआई ललन प्रसाद, सैप जवान दिनेश सिंह, विजय शंकर ओझा, जय किशन प्रसाद, रामानंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और होमगार्ड जवान गोविंद तिवारी और सुदामा सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. आरोप है कि चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात यह सभी पुलिसकर्मी अवैध ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों से वसूली में संयुक्त रूप से जिम्मेवार हैं.