गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Mar-2020 03:04 PM
LAKHISARAI : बिहार में पुलसीकर्मी की गर्मी का वाकया अक्सर सामने आता रहता है. पुलिसवाले अपने नए-नए कारनामों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है. एक दारोगा थाने के अंदर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
घटना बिहार के लखीसराय जिले का है. जहां चानन थाना में पोस्टेड एक दारोगा फरयादियों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. इस पूरी घटना का फरयादियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार झारखंड पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चानन थाना का ही है. जिसमें दारोगा कुछ लोगों को धमकी देते हुए थाने से धक्का मारकर निकाल रहा है. इतना ही नहीं वह फरयादियों को गाली भी दे रहा है.
यह वीडियो कब का है. इसकी भी कोई विशेष जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ दिन पहले इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो में कुछ फरयादी अपनी गाड़ी छुड़ाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन दारोगा की बात सुनने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. क्या मामला है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इतना तो स्पष्ट है कि दारोगा थाने के अंदर से लोगों को कुर्सियों से उठाकर धक्का दे रहे हैं. जब वे लोग अपनी गाड़ी का कागज़ लेने की बात कर रहे हैं, तो दारोगा उनको गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं.