Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
25-Feb-2021 10:52 AM
PATNA : सीतामढ़ी में शराब माफिया के साथ मुठभेड़ में दारोगा की हत्या किए जाने के बाद बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र यादव का विवादित बयान बुधवार को सामने आया था. मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि अमेरिका के पार्लियामेंट में भी गोलियां चल जाती हैं. मंत्री विजेंद्र यादव के बयान के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज होती दिख रही है.
मंत्री विजेंद्र यादव के बयान को आरजेडी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा है कि मंत्री विजेंद्र यादव एक सीनियर नेता हैं और इसके बावजूद उनकी तरफ से दिया गया बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है. भाई बिरेंद्र ने कहा है कि बिहार सरकार का मंत्री होने के बावजूद इस तरह के बयान की उम्मीद लोग नहीं करते हैं. इतना ही नहीं आरजेडी ने बिहार के मध्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई है. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि पुलिस अधिकारी होने के बावजूद राजनीति में आने पर मंत्री जो बयान दे रहे हैं वह हैरत भरा है.
भाई बिरेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल कागज पर दिखाने के लिए ही है. धरातल पर इसकी इसकी क्या है इससे सभी भली-भांति वाकिफ हैं. मुख्यमंत्री से अब यह सरकार चल नहीं रही है, मुख्यमंत्री अब बस अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी तरह सरकार चला रहे हैं.
उधर बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि जिसने भी दरोगा की हत्या की, उसके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए. बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सतर्क है और विजेंद्र यादव के बयान का हरी भूषण ठाकुर ने बचाव किया है.