Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
11-Sep-2021 09:48 AM
DESK : दारोगा के फ्लैट में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के लोटस पार्क सोसाइटी की है. जानकारी के मुताबिक, इस सोसाइटी में सब इंस्पेक्टर रामचंद्र का एक फ्लैट है. रामचंद्र को हाल ही में थाना परिसर में ही एक मकान अलॉट हो गया था जिसके चलते उनका यह फ्लैट खाली रहता था. दो दिन पहले ही इस फ्लैट में रामचंद्र का एक परिचित पवन नाम का शख्स रहने के लिए आया था. पवन का भाई लगातार उसे फोन कर रहा था लेकिन पवन फोन नहीं उठा रहा था.
पवन का भाई फोन रिसीव नहीं होने पर सीधे फ्लैट पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए. फ्लैट में पवन की लाश पड़ी थी. उसके सिर से खून बह रहा था. शव के पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.
मृतक पवन के भाई विनोद ने उसके दोस्त दीपू, रविंद्र उर्फ भूरा, कुलदीप और मोनू के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं.