मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jun-2024 02:06 PM
By FIRST BIHAR
GOPALGANJ : पटना के एजी कॉलोनी में बेखौफ अपराधियों ने एक दारोगा के बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दारोगा के बेटे की हत्या के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस फ्लैट में दारोगा के बेटे की हत्या हुई थी, वह फ्लैट लालू के करीबी रिश्तेदार का है।
दरअसल, पटना में बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में तैनात भोजपुर निवासी श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज का शव शनिवार को संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। एजी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट से इस युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतल और कंडोम बरामद किया था। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि फ्लैट में युवक के साथ-साथ कुछ महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद थे।
ऐसी आशंका है कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद दारोगा के बेटे आर्यन राज की गला दबाकर हत्या कर दी गई और इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को कमरे में फंदे से लटका दिया गया। चूंकि यह मामला एक पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या का था, ऐसे में पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज के फुलवरिया में छापेमारी कर दो लड़कों को धर-दबोचा।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पटना की शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने फुलवरिया से सुदीश यादव के बेटे आकाश और विकास को गिरफ्तार किया है। पटना एजी कॉलोनी स्थित दारोगा के बेटे की हत्याकांड मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के फ्लैट में ही दारोगा के बेटे की हत्या हुई थी। गोपालगंज एसपी ने इन दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।