सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
17-Jun-2024 12:25 PM
By First Bihar
PATNA : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है, तो वही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने लगातार हो रहे रेल हादसों पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, दार्जलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां पीएम मोदी से लेकर रेलमंत्री तक ने हादसे पर दुख जताया है तो वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस हादसे पर दुख जताने के बजाए इसपर सियासत शुरू कर दी है और सरकार को घेरने की कोशिश की है। लालू प्रसाद ने देश में लगातार हो रहे रेल हादसों पर सवाल खड़ा किया है और सरकार से पूछा है कि ‘देश में लगातार हो रहे रेल हादसों का जिम्मेवार कौन है?’
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए अपने एक्स पर लिखा है कि, ‘पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना काफी दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' प्रधानमंत्री ने रेल अधिकारियों से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। रेल मंत्री अश्विनीवैष्णव भी खुद दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं’।
वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘एनएफआर क्षेत्र में बहुत ही दुखद रेल हादसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं’।