ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / एक साथ कई थानों का शिवहर एसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों...

एक साथ कई थानों का शिवहर एसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप

20-Jun-2024 10:15 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय अचानक दर्जनों थानों में औचक निरीक्षक के लिए पहुंच गये। एसपी के अचानक थाने में पहुंचने से पुलिस पदाधिकारी और जवानों के बीच हड़कंप मच गया। 


एसपी अंनत कुमार राय ने बताया कि जिले के नगर थाना शिवहर, श्यामपुर भटहां थाना, पिपराही थाना, पुरनहिया थाना, महिला थाना, एसएसी/एसटी थाना व हिरम्मा थाना कुल 07 थाना का आज उन्होंने औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में थाने में रखे कई फाइलों की जांच की। जिसके बाद थानेदार को सख्त  निर्देश दिया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी क्षेत्र में रहेंगे। क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी की भी जांच की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में कई पुलिस कर्मी पर गाज गिरने की संभावना है। एसपी ने थानेदार को निर्देश दिया कि जो भी फरार अपराधी हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। थाना स्तर पर आम जनता की समस्या अधिक से अधिक सुनी जाए। इस दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार भी मौजूद थे।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..


news image