ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

SSP ने दारोगा को किया सस्पेंड, थानेदार को किया शो-कॉज

SSP ने दारोगा को किया सस्पेंड, थानेदार को किया शो-कॉज

15-Dec-2020 03:50 PM

By Prashant

DARBHANGA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. इतना ही नहीं इन दिनों अतिक्रमण को लेकर भी पुलिसवाले काफी सख्त हो गए हैं. इसी कड़ी में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी करवाई करते हुए एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही साथ एसएसपी ने थानेदार को भी शो कॉज नोटिस जारी किया है.


दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने ट्रैफिक ड्यूटी में लगाए गए एएसआई को सस्पेंड किया है, जिसके काम में लापरवाही पाई गई थी. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अवैध रूप से एक ऑटो वाले ने अपनी गाड़ी को पार्क की. ड्यूटी पर तैनात जमादार ने उस ऑटो वाले के ऊपर कोई भी एक्शन नहीं लिया और इसे जाने दिया. जिसकी शिकायत की गई.


असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के खिलाफ जब जांच की गई तो उसकी गलती पाई गई, जिसके बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ससपेंड कर दिया. इस मामले को लेकर एसएसपी ने लहेरियासराय एसएचओ से भी स्पष्टीकरण देने को कहा है. थानेदार की ओर से अपना पक्ष रखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.