LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें
18-Jul-2021 07:03 PM
DESK: दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में बेऊर जेल में बंद आरोपित सलीम से एनआईए की टीम ने घंटों पूछताछ की। आज दूसरे दिन एनआईए की टीम पूछताछ के लिए बेऊर जेल पहुंची थी जहां सवालों का जवाब देने में सलीम के पसीने छूट गये। इससे पहले शनिवार को भी सलीम से पूछताछ की गयी थी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कल यानी सोमवार को तीसरी दफे पूछताछ के लिए एनआईए की टीम बेऊर जेल जाएंगी। कोर्ट ने बेऊर जेल में बंद सलीम से पूछताछ के लिए तीन दिनों की अनुमति एनआईए को दी थी।
सूत्रों के अनुसार एनआईए के सवालों का जवाब देने में सलीम के पसीने छूट गये। काफी देर तक बेऊर जेल में पूछताछ के बाद एनआईए की टीम जेल से बाहर निकली। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि सोमवार को भी सलीम से पूछताछ की जा सकती है। गौरतलब है कि एनआईए कोर्ट ने सलीम से पूछताछ के लिए तीन दिनों की अनुमति दी थी। जिसके बाद आज बेऊर जेल में दूसरे दिन एनआईए की टीम पहुंची। इस दौरान कई घंटों तक सलीम से पूछताछ की गयी।
गौरतलब है कि दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूपी के शामली जिले के कैराना का मो. इमरान मलिक, नासिर मलिक, हाजी कफील व हाजी सलीम शामिल हैं। रिमांड पर लेकर एनआईए तीनों आरोपितों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन सलीम की गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब हो गई थी। कई दिनों तक उसका बेऊर जेल अस्पताल में इलाज किया गया।
हालत में सुधार होने पर शनिवार को एनआईए की छह सदस्यीय टीम बेऊर जेल पहुंची थी। जहां करीब आठ घंटे तक पहली बार सलीम से पूछताछ की गई। रविवार को भी एनआईए की टीम सलीम से पूछताछ के लिए पहुंची थी। आज दूसरे दिन करीब सात घंटे तक सलीम से बेऊर जेल में दरभंगा ब्लास्ट मामले के संबंध में पूछताछ की गयी।
इस दौरान एनआईए के सवालों का जवाब देने में सलीम के पसीने छूट गये। माना जा रहा है कि सलीम के जवाबों से इमरान, नासिर व कफील के बयानों का मैच होने पर एनआईए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कल यानी सोमवार को तीसरी बार सलीम से पूछताछ की जाएगी।