ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामला: ATS प्रमुख से मिलने के बाद NIA की टीम...

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामला: ATS प्रमुख से मिलने के बाद NIA की टीम दिल्ली रवाना

26-Jun-2021 04:17 PM

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच के लिए दरभंगा आई NIA की टीम आज दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। पटना से दिल्ली जाने से पहले NIA की टीम ने बिहार ATS चीफ से मुलाकात की। इस दौरान दरभंगा पार्सल ब्लास्ट पर ATS प्रमुख से उनकी बातचीत हुई। ब्लास्ट से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद NIA की टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।



गौरतलब है कि सिकंदराबाद स्टेशन से एक पार्सल ट्रेन से दरभंगा भेजा गया था। 17 जून को जब पार्सल दरभंगा स्टेशन पर उतारा जा रहा था तभी प्लेटफॉर्म पर कम क्षमता का एक धमाका हुआ। उस वक्त धमाके की वजह किसी को समझ में नहीं आई। जीआरपी के बाद इसकी जांच में एटीएस और एफएसएल को लगाया गया। पार्सल में कपड़ों के अलावा एक शीशी थी जिसमें कुछ केमिकल रखा गया था। ब्लास्ट इसी केमिकल की वजह से हुआ। फिलहाल इसकी जांच जारी है।



केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर दरभंगा ब्लास्ट की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया। जिसके बाद NIA की टीम शुक्रवार को दरभंगा पहुंची। दरभंगा पहुंचने के बाद एनआईए की टीम पहले आईजी अजिताभ कुमार से मिलने कार्यालय पहुंची। इस दौरान बम ब्लास्ट को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी उनकी बातचीत हुई। जिसके बाद एनआईए की पूरी टीम दरभंगा रेलवे स्टेशन पर भी गयी। जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ था वहां जाकर पूरे मामले की छानबीन की। जिसके बाद दरभंगा से पटना लौंटी टीम आज दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।