अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
19-Oct-2024 05:42 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट के विमान में बम होने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। थ्रेट के बाद स्पाइसजेट के विमान संख्या SG116 को खाली कराया गया और उसकी गहन जांच की गई है। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दरअसल, देशभर में विमानों को उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं और सभी एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच शनिवार को दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद विमान कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया।
सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को घेर लिया और आनन-फानन में फ्लाइट को खाली कराने के बाद बारिकी से उसकी जांच की गई। जांच के बाद दो विमानों को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और एयरपोर्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।