ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: दरभंगा में राम विवाह की झांकी में पथराव, दो पक्षों के...

Bihar News: दरभंगा में राम विवाह की झांकी में पथराव, दो पक्षों के बीच मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

07-Dec-2024 12:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा के बाजीतपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब राम विवाह की झांकी शुक्रवार को तरौनी गांव से निकली थी। राम विवाह की झांकी जब बाजीतपुर स्थित एक मस्जिद के पास से होकर गुजर रही थी तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया गया। जिसके बाद जमकर बवाल मच गया। फिर दोनों पक्षों की ओर से ईंट और पत्थर फेंके जाने लगा।


बताया जाता है कि राम विवाह की झांकी बाजितपुर स्थित मस्जिद के पास जैसे ही पहुंची उसे आगे जाने से रोका गया और इस दौरान पथराव भी किया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले और ईंट पत्थर पर फेंके गये। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


झांकी के आयोजक नागो दास ने बताया कि झांकी में शामिल कई बच्चों को गोद में उठाकर हमलोग मंदिर की ओर भागे जिससे जान बच पाई। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने झांकी के मस्जिद के पास पहुंचते ही पथराव करने लगे। झांकी में शामिल लोगों को इस बात का जरा भी अंदेशा ना था कि इस तरह की घटना होगी। क्योंकि झांकी निकालने की परंपरा 30 साल पुरानी है। इससे पहले कभी इस तरह का उपद्रव नहीं हुआ था। 


झांकी में शामिल महिलाओं का कहना था कि जब हिन्दू इस रास्ते से जुलूस निकालते हैं तब दूसरे समुदाय के लोग अक्सर विरोध करते हैं। राम विवाह की झांकी में पथराव करने की प्लानिंग पहले से थी। इसलिए दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले से ही अपने-अपने घरों के छत पर ईंट और पत्थर इकट्ठा कर रखा था। जैसे ही राम विवाह की झांकी मस्जिद के पास पहुंची दूसरे पक्ष के लोग पथराव करने लगे। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। जिला प्रशासन के अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं।