Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
15-Oct-2019 06:04 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पेट्रोल पंप के मैनेजर से बंदूक के बल पर 6.82 लाख लूटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और कार भी बरामद किया.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए दरभंगा पुलिस कप्तान बाबू राम ने बताया कि जिले के सदर थाना के मब्बी स्थित रिलायंस पेट्रोल के मैनेजर से हथियार के बल पर 6.82 लाख लूटकर भाग रहे अपराधियों को दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मारुती सुजुकी डिजायर गाड़ी और एक लोडेड पिस्टल भी जब्त किया गया. इनके पास से एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विशाल सिंह, कमलेश कुमार गौर, गौतम विश्वकर्मा, विशाल यादव, सच्चितानंद मौर्य और विशाल सिंह के रूप में की गई है. ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के रहने वाले हैं. जिनका घर जयबाग थाना इलाके में स्थित है. दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात को अपराधी इस बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.