Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
05-Nov-2021 02:38 PM
DARBHANGA : दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरभंगा में त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। इसके बावजूद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना इलाके में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान से तकरीबन 30 लाख की लूट को अंजाम दिया है।
लूट की इस घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया है। आपको बता दें कि बहेड़ी थाना इलाके के शंकर रोहार चौक के पास एक ज्वेलरी शॉप में बाइक से आए अपराधियों ने हथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से निकल भागे हैं। बताया जा रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की है। इस दौरान में कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है।।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है कि लूट की रकम कितनी है।