Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
08-Aug-2020 09:04 AM
DARBHANGA : जिले में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मर्डर करने के बाद हत्यारे ने उसकी दोनों आंखें भी निकाल ली. मामला रैयाम थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव के पूर्वी टोले की है.
जहां शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिला, जिसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी और दोनों आंखें भी निकाल ली गयी थीं. मृतक की पहचान फुलकाही निवासी रवि कुमार शर्मा के इकलौते पुत्र 14 साल के अर्जुन कुमार शर्मा के रूप में की गई है. अर्जुन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोरियानी फुलकाही में आठवीं कक्षा में पढ़ता था.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि गांव के आधा दर्जन किशोर के साथ उसका विवाद हो गया था. उसके मोबाइल पर धमकी भी दी गयी थी. अर्जुन गुरुवार की शाम पांच बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. शुक्रवार को उसका शव जलावन घर में उसकी मां ने देखा. हत्यारों ने अर्जुन का गला किसी तेज हथियार से रेत दिया था. उसकी दोनों आंखें भी निकाल दी थीं. गांव के पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.