ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

कन्हैया ने जिस मंच से सभा को किया था संबोधित उसको गंगाजल से किया गया शुद्ध, विरोध में लगे नारे

07-Feb-2020 09:00 PM

By PRASHANT KUMAR

DHARBHANGA:  सीपीआई नेता और जेनएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार दरभंगा में जिस मंच से सभा को संबोधित किए थे आज उस मंच को गंगाजल और शुद्धि मंत्र के साथ उसको शुद्ध किया गया. 

लगे देशद्रोही के नारे

इस दौराना मिथला स्टूडेंट यूनियन ने सिमरिया से गंगा जल लाकर शुद्धिकरण किया और पूरे मंच को झाड़ू से साफ किया. पूरे मंच को गंगा जल से धोने के साथ साथ शुद्धि मंत्र के साथ फूल अगरबत्ती से शुद्ध किया गया और यूनियन के सदस्यों ने कन्हैया कुमार देशद्रोही के नारे भी लगाए. 

4 फरवरी को सभा को किया था संबोधित

कन्हैया ने 4 फरवरी को जन-गण-मन यात्रा के तहत दरभंगा पहुंच थे और यहां पर एनआरसी और सीएए के विरोध में सभा को संबोधित किया था और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. कन्हैया ने कहा था कि गांधी के देश में गोडसेवादियों की नफरत फैलाकर ग़रीबों को लूटने की नीतियां नहीं चलेंगी. बता दें कि कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी. इस यात्रा के के दौरान ही छपरा, सुपौल और कटिहार में काफिले पर हमला भी हो चुका है.