Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
26-Jun-2020 03:09 PM
By Prashant
DARBHANGA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में मासूम की हत्या कर दी गयी है। बच्चे की हत्या कर शव को गाछी में फेंक दिया गया। बच्चा कल शाम से घर से लापता था। आज शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। नाराज लोगों ने शहर के आजमनगर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया है।
आजमनगर थानाक्षेत्र से ये खबर सामने आ रही है। जहां कर देर शाम से 11 साल का मासूम आतिश सहनी लापता था।आतिश अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था। ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।आज सवेरे लोगो को जब जानकारी मिला कि चतरिया के लक्मिनिया गाछी में एक बच्चे का शव मिला है। इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे परिजनों ने आतिश की पहचान की। अचानक बच्चे का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गयी।लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। गुस्साए लोगों ने आजमनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या के पहले जम कर पिटाई की गयी है। उसके शरीर पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं। दुश्मनी वश घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस मामले पर फिलहाल कुछ बोलने से बच रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।