Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
04-Mar-2021 01:43 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है, जहां एक युवक ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है. पेड़ पर लगे एक फंदे से युवक की डेड बॉडी मिली है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.
घटना दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां सिंहवाड़ा गांव में युवक ने पेड़ में कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.
बताया जाता है कि युवक अपने रिश्तेदार के यहां सिंहवाड़ा आया था.उनहोंने आत्महत्या कर ली है.आसपास के लोग जब शौच के लिए गए तो इस दौरान पेड़ की कुंडी से उसका शव लटकता देख चीखने-चिल्लाने लगे.आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.