मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 06:07 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े 4 लोगों को गोली मारी है। चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड के पीछे के आपसी वर्चस्व की बात कही जा रही है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास की यह घटना है।
एक मृतक की पहचान निगम कर्मी अनिल सिंह के रूप में हुई है जो ओझौल गांव का रहने वाला था। अनिल सिंह पर पहले भी कई बार हमला हो चुका था। कई मामले को लेकर अनिल सिंह पर भी कई थानों में केस दर्ज है। आपसी वर्चस्व में कई बार गोलबारी की घटना हो चुकी है। एसएसपी अवकाश कुमार ने दो की मौत होने की पुष्टि की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने सफारी गाड़ी पर गोलीबारी की। गाड़ी पर सवार चार लोगों पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। गोली लगने से दो लोगों की मौके हो गयी जब कि दो लोग गोली लगने से घायल हो गये। अनिल सिंह व एक अन्य का DMCH में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा वही घायलों को भी इलाज के लिए DMCH भेजा गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।