ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / दरभंगा में बेपटरी हुई मालगाड़ी, मची अफरातफरी; कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

दरभंगा में बेपटरी हुई मालगाड़ी, मची अफरातफरी; कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

02-May-2024 11:27 AM

By First Bihar

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। यहां बेला मोड़ स्थित रैक पॉइंट पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद रेल परिचालन बाधित है। साथ ही बेला- मनीगाछी रूट पूर्णत बाधित हो गया है। हालांकि, घटना के बाद रेल प्रसाशन काफी एक्टिव नजर आ रहा है और फिलहाल एक बोगी को पटरी पर लाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अभियंताओं के एक दल के साथ मौके पर पहुंच कर पटरी को दुरुस्त करने के प्रयास में लगे है। दुर्घटना के बाद से अप लाइन से कुछ गाड़ियों को पास कराया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जांच की जा रही है। मालगाड़ी के इन डिब्बों में सीमेंट लोड किया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच करने का आदेश भी जारी किया है।


दरभंगा जंक्शन के रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के सीमेंट भरे तीन कोच के बेपटरी हो जाने के संबंध में जानकारी देते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि उक्त मालगाड़ी जबलपुर से दरभंगा पहुंची थी। इसमें सीमेंट की बोरियां लदी हुई थी। मालगाड़ी को जब शंटिंग के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान तीन कोच बेपटरी हो गयी। 


डीआरएम ने बताया कि घटना के समय से कंगवा गुमटी से आवागमन भी बाधित हो गया था। कोच के अंदर सीमेंट के रखने में लेवलिंग ठीक नहीं होने के कारण कोच असंतुलित होकर एक तरफ बेपटरी हो गया। दरभंगा एवं समस्तीपुर के एआरटी (एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन) के सहयोग से इसे पटरी पर पहुंचा दिया गया।