ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

दरभंगा में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

दरभंगा में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

17-Oct-2020 09:22 PM

By Prashant

DARBHANGA :  इस वक्त एक ताजा खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सरेआम अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना इलाके की है. जहां सनहपुर गांव में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने एक युवक को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. 


इस घटना में जख्मी युवक की पहचान नवीन मिश्रा के रूप में की है, जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है. घायल नवीन मिश्रा सिंहवाड़ा प्रखंड  सनहपुर गांव ही रहने वाला बताया जा रहा है, जिस गांव में यह घटना हुई है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने नवीन मिश्रा को गोली मारी है. घटना की छानबीन की जा रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.