बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
23-Apr-2021 10:37 AM
DARBHANGA: एक ओर लोग कोरोना महामारी से परेशान है। बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं वही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला दरभंगा का है जहां सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने बाइक सवार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतक की बाइक और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गये। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर यादव टोला निवासी 25 वर्षीय रामकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामकुमार अपने ससुराल से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने डीएवी स्कूल के पास चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी।
लोगों की सूचना पर पुलिस ने रामकुमार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया । जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामकुमार के गांव के लोगों ने रामनगर आइटीआई कॉलेज के पास लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी लोग हत्यारों को गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामकुमार के बड़े भाई रामसागर यादव ने बताया कि साली के गौना में भाग लेने के लिए उनका भाई अपनी पत्नी के साथ बुधवार को अपने ससुराल सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गए थे। जहां बुधवार की रात्रि में ही उनके भाई के मोबाइल पर अज्ञात लोगों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि धमकी देने वाले कौन थे इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। धमकी देने की बात रामकुमार ने गंभीरता से नहीं लिया था और आज अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।