बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Jun-2021 05:14 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: लॉकडाउन में अपराधियों का हौसला बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है जहां दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट हुई।

दरभंगा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी कमलदेव नारायण से अपराधियों ने कॉलेज परिसर में ही कैश लूट की घटना को अंजाम दिया। अपने निजी काम के लिए कमलदेव ने बैंक से पैसे निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वे कार्यालय के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने कॉलेज परिसर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

डीएमसीएच में सेवानिवृत होने के बाद कमलदेव संविदा पर काम कर रहे थे। अपने निजी काम के लिए डीएमसीएच कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से साढ़े तीन लाख की निकासी की थी। पैसे निकालने के बाद बाइक से अपने कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय के पास पहुंचने पर वे अपनी बाइक स्टैंड में लगाने लगे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दोनों अपराधी नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।