मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Dec-2024 04:06 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर तैनात टीसी पंकज प्रकाश की महिला और तीन युवकों ने मिलकर पिटाई कर दी। घायल टीसी को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। टीसी ने महिला से टिकट दिखाने को कहा जो उसे नागवार गुजरा। कहने लगी कि तुम मुझे पहचानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? वो खुद को महिला सिपाही बता टीसी पर रौंब दिखा रही थी। टीसी की पिटाई की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी को देख पिटाई करने वाले दो युवक फरार हो गये जबकि महिला और एक युवक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया।
बताया जाता है कि टिकट कलेक्टर पंकज प्रकाश की ड्यूटी लहेरियासराय स्टेशन के बाहर थी। वो ट्रेन यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे तभी एक महिला को उन्होंने टिकट दिखाने को कहा जिससे वो भड़क उठी कहने लगी तुम मुझे पहचानते नहीं हो क्या? वो टीसी से भीड़ गयी महिला का साथ देने के लिए तीन युवक भी पहुंच गये। चारों मिलकर टीसी पर टूट पड़े और पंकज प्रकाश की पिटाई कर दी।
महिला सुधा कुमारी टीसी से बहस करने लगी और कॉलर पकड़कर कहने लगी कि तुम मुझे पहचानते नहीं हो कि मैं कौन हूं? वो खुद को दरभंगा SSP कार्यालय में तैनात महिला सिपाही बता रही थी और टीसी पर अपना रौंब दिखा रही थी। वो टीसी पर गाली देने का आरोप लगाया। महिला कह रही थी कि तुमने मुझे गाली क्यों दी? तुमने मुझे क्यों पकड़ा? वहां मौजूद युवकों से महिला सिपाही वीडियो बनाने की बात कहने लगी।
इस दौरान लहेरियासराय स्टेशन पर हंगामा होता रहा। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी को देख दो युवक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया जबकि महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही पीड़ित टीसी ने तीन युवक और एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद जीआरपी पूरे मामले की छानबीन कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि क्या महिला दरभंगा एसएसपी कार्यालय में पोस्टेड है या फिर वो झूठ बोल रही है। वही चारों युवकों की भी पहचान की जा रही है।
दरभंगा- TC ने मांगी टिकट, महिला बोली-पहचानते हो, मैं कौन हूं:बिना टिकट पकड़ाए 4 लोग, फाइन भरने को कहा तो कॉलर पकड़कर पीटने लगे#Bihar #BiharNews #Darbhanga pic.twitter.com/Ba0M0VpYNW
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 9, 2024