मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Dec-2022 07:47 AM
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर मैगजीन और कारतूस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद पुणे एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार युवक के बैग से एक मैगजीन और 9 एमएम की तीन जिंदा कारतूस सहित कई कागजात मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा से मुंबई जाने के क्रम में हवाई अड्डे पर स्कैनिंग के दौरान युवक के बैग के अंदर कारतूस देखी गई जिसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा गार्ड द्वारा इसे पकड़कर एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले कर दिया। इसके बाद जब बारीकी से जांच की गई तो इसके पास एक मैगजीन और 3 गोलियां बरामद की गई। गिरफ्तार यात्री की पहचान मोतिहारी जिले के ढाका के रहने वाले कलामुद्दीन के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने पूछताछ के बाद इस युवक को सदर थाने को सौंप दिया है। जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ने उससे जमकर पूछताछ की। इसके बाद एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि, मोहम्मद कलामुद्दीन नामक इस युवक के पास से एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उसके पास से कई तरह के फर्जी आईकार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
इधर सबसे बड़ी बात यह है कि, गिरफ्तार युवक मोहम्मद कमालुद्दीन खुद की पहचान उसकी एसडीपीओ सदर अमित कुमार को एक पत्रकार के रूप में दिया। उसके पास से प्रेस कार्ड के साथ ही साथ मानवाधिकार के कार्ड सहित कई प्रकार के पहचान पत्र मिले हैं जिसकी तहकीकात की जा रही है।