ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दरौंदा के बहाने ओमप्रकाश यादव ने दिखाया दम, बीजेपी नेतृत्व को दी नसीहत

दरौंदा के बहाने ओमप्रकाश यादव ने दिखाया दम, बीजेपी नेतृत्व को दी नसीहत

26-Oct-2019 01:10 PM

SIWAN : दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार अजय सिंह की करारी हार के बाद यह साफ हो गया था कि बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने जेडीयू कैंडिडेट को हराने के लिए हर संभव उपाय किए। खुद जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह निर्दलीय उम्मीदवार व्यास सिंह के समर्थन में किस मजबूती के साथ खड़े रहे इसका सबूत व्यास सिंह के चुनाव जीतने के बाद जश्न देखकर मिल गया। दरोना में जेडीयू कैंडिडेट अजय सिंह की हार के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने अब अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को नसीहत दी है। 


ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि उन्होंने दरौंदा की जनता से यह वादा किया था कि वहां आम जनता की सरकार होगी। निर्दलीय उम्मीदवार की जीत के साथ उनका यह वादा पूरा हुआ है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व को यह समझना होगा कि उसके कुछ फैसलों से जमीनी नेताओं को तकलीफ होती है। ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि राजनीति में बाहुबली और अपराधियों की कोई जरूरत नहीं है। 


ओम प्रकाश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में बराबरी की सीटों पर चुनाव लड़ने की जरूरत बताई है। पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में बराबर की सीटों पर समझौता हुआ उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी होना चाहिए। ओम प्रकाश यादव ने कहा है कि दरौंदा उपचुनाव में पूरे बिहार को स्पष्ट संदेश दे दिया है।