खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jun-2023 05:43 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कभी दंगाइयों और उन्मादी के सामने घुटने नहीं टेके। वे जनता के सदा से हीरो रहे हैं। लालू जी गरीबों के साथ हमेशा से रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरकत शर्मनाक है। देश का प्रधानमंत्री यदि धमकी देने लगे तो समझ लीजिए कि देश की दुर्दशा क्या होगी?
जगदानंद ने कहा कि सारा देश उनसे सवाल पूछ रहा है लेकिन सवाल का जवाब वे नहीं दे पा रहे हैं। अडानी और अंबानी अरबपतियों के गुलामी करने वाले इस श्रेष्ठ भारत के गलत प्रधानमंत्री का इस तरह का हरकत शर्मनाक है। देश को बचाने के लिए देश की जनता तैयार है। बीजेपी वाले अंग्रेजो का दलाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोटालेबाज हैं। लाखों घोटाले और व्यापारियों का रक्षक हैं। इन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा।
दंगाई और उन्मादी के जाने का समय आ गया है। इनको कुर्सी से हटाने वाली ताकत का केंद्र बिंदु लालू प्रसाद यादव बन गये हैं। लालू से इन लोगों की घबराहट कोई नई बात नहीं है। जो देश को अपना परिवार मानते हैं उन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। देश के संविधान ने जनताको अपने हिसाब से अपना नेतृत्वकर्ता चुनने का अधिकार दे रखा है। धन चाहे किसी के पास हो लेकिन लेकिन जन लालू प्रसाद के ही पास है। बीजेपी के द्वारा लालू यादव को जेल भेजने वाली बात पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तानाशाही नहीं है कि जिसको जब मन करे तब जेल में बंद कर दिया जाए।