ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

दंगा भड़काने वालों का उठ जाएगा जनाजा, लोकसभा चुनाव के बीच ममता 'दीदी' के भतीजे का विवादित बयान, बढ़ जाएगी TMC की मुश्किलें

11-Apr-2024 12:15 PM

By First Bihar

DESK : देशभर में  ईद का त्यौहार काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुसलमानों से एकजुटता की अपील की और दंगा भड़काने वाले तत्वों से सावधान रहने को कहा। ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ लोग दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे, उनके जाल में मत फंसना। 


इसके अलावा ममता ने कहा कि अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। यही नहीं, ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर भी सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता का डर मुस्लिमों को दिखाया। उन्होंने कहा कि हम इन तीनों को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि यह भारत के सेकुलरिज्म के खिलाफ है। वहीं, इस मौके पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।


उन्होंने कहा कि जो भी दंगा भड़काने की कोशिश करेगा, उसका जनाजा उठा दिया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने हिंदुओं से एक कार्यक्रम में अपील की थी कि नवरात्रि आ रही है और मैं अपील करती हूं कि रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान किसी भी तरह का उपद्रव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं भी भगवान राम का सम्मान करती हूं, लेकिन रामनवमी पर कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।


मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को ही होम मिनिस्टर अमित शाह ने सीएए के मामले में ममता बनर्जी पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने कहा था कि ममता राजनीति के लिए घुसपैठियों की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को बिना किसी शंका के नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहिए।